बलिया में इंसानियत शर्मसार, रोडवेज डिपो परिसर में रात भर पड़ा रहा शव

बलिया में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है । जिले के रोडवेज डिपो परिसर में एक वृद्ध का शव पूरी रात पड़ा रहा लेकिन उसको वहां से हटाने वाला कोई नहीं था। लोग आते जाते रहे और नजरअंदाज करते रहे। उसकी सुध न किसी रोडवेज कर्मचारी ने ली और न ही पुलिस ने। जिस स्थान पर घटना घटित हुई है वहीं पास में पुलिस की पिकेट भी है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है।

माना जा सकता है कि आम पब्लिक तो पुलिस के झमेले की वजह से इन सब से बचना चाहती है। लेकिन रात को थाने की गाड़ी से लेकर फैंटम और यूपी 100 पुलिस भी गश्त करती है। ऐसा नहीं है कि वृद्ध का शव किसी कोने में पड़ा था, वह तो सड़क किनारे पड़ा था बावजूद इसके किसी ने कोई पहल नहीं की।

सोमवार की सुबह एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि वृद्ध का किसी वाहन की टक्कर होने से मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शव को कब्जे में रखा गया है और हादसे की वजह के संबंध में जानकारी ली जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात किसी रोडवेज बस की चपेट में आने से ही बस स्टैंड परिसर में वृद्ध की मौत हुई है। शव रातभर पड़ा रहा जिसकी सुध किसी कर्मचारी ने नहीं ली। इतना ही नहीं रोडवेज की बसों का परिचालन रातभर और सुबह भी जारी रहा।

जिस स्थान पर घटना घटित हुई है वहीं पास में पुलिस की पिकेट भी है। बावजूद शव की जानकारी उसे नहीं हुई। जिले का दशकों पुराना रोडवेज डिपो जहां नियमित रूप से 50 से अधिक बसों का संचालन होता है। वहां सुविधाओं का घोर अभाव है। डिपो परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है।

ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो जाए तो पुलिस को पड़ताल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। यदि यहां कैमरा होता तो घटना साफ तस्वीरों में दिखाई देती।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago