कानपुर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए उन्हें बीजेपी की ‘बी टीम’ बताया है। उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी समेत उसकी ए, बी, सी, डी न जाने की कितनी टीमों से लड़ना है
दरअसल, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन कर चुके शिवपाल यादव लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। इसी पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा, “हम दाएं-बाएं नहीं देख रहे हैं। हमें बीजेपी समेत उसकी ए, बी, सी, डी न जाने की कितनी टीमों से लड़ना है।”
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लगातार उठते सवाल के बीच अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा, “यूपी के सीएम की भाषा है कि ‘ठोंक दो’ इसीलिए पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है।”
अखिलेश यादव ने गुजरात में तैयार हो रही स्चैचू ऑफ यूनिटी पर बीजेपी को घरेत हुए सवाल उठाए कि क्या यूपी, बिहार और एमपी ने सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा नहीं दिया?
भाजपा सरकार पर हमलावर अखिलेश ने कहा कि सरकार गंगा को साफ करने की तारीख बार-बार बदल रही है, गंगा को साफ सिर्फ समाजवादी करेंगे। इन्होंने स्मार्ट सिटी के नाम पर गंदी सिटी, गोबर वाली सिटी बनाकर रख दी है। जो अधिकारी सरकार को खुश करने के लिए समाजवादियों को परेशान कर रहे हैं, हमारी उनपर नजर है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन न करके अकेले चुनाव में उतरे अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य है कि वह चौथे नंबर की पार्टी से बेहतर प्रदर्शन कर सके।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…