बलिया जिले में पढ़ाई कर घर लौट रही एक छात्रा से रास्ते में दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी गायघाट निवासी हैं।
इलाके के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने वाली छात्रा स्कूली बस से गांव के पास उतरी। वह पैदल ही घर जा रही थी, तभी सुनसान रास्ते में मौजूद दो युवक मुख्य सड़क से पीछे लग गये।
बीच रास्ते में सुनसान स्थान देख दोनों उसे खींचकर झाड़ी में ले जाने का प्रयास करने लगे। लड़की ने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास किसी के मौजूद न होने से उसे मदद नहीं मिल सकी।
इसके बाद वह खुद मनचलों से भीड़ गयी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट की तथा फरार हो गये। घर पहुंचने के बाद लड़की ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। छात्रा, अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
छेड़खानी व मारपीट की खबर मिलने के बाद एसओ रेवती राकेश सिंह टीम के साथ आरोपितों की तलाश में जुट गये। कुछ देर के प्रयास में दोनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…