Categories: बलिया

बलिया: राजमंगल यादव के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए दयाशंकर सिंह

बीते दिन बलिया के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंत्येष्टि कार्यक्रम में हर दल के नेता शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री और बलिया सदर से विधायक दयाशंकर सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज मंगल यादव के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों को ढांढस बंधाया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, विधायक जय प्रकाश अंचल, सपा राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के साथ जनपदवासी शामिल हुए।

बता दें कि रविवार सुबह राजमंगल यादव लखनऊ के लोहिया पार्क में टहलने निकले थे, वापसी में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी और एक साथी राजेंद्र पांडेय बुरी तरह घायल हो गए थे। पांडेय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सोमवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि राजमंगल और राजेंद्र की छात्र राजनीति के वक्त से ही गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे। जिला अध्यक्ष बनने के बाद राजमंगल ने राजेंद्र को जिला सचिव बनाया था। दोनों की अचानक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago