समाजवादी पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की शवयात्रा सोमवार की सुबह 9 बजे बिसुकिया गांव से निकली। शवयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। हर किसी की आंखू में आंसू थे और सब झुके हुए चेहरों के साथ राजमंगल की अंतिम यात्रा में चल रहे थे।
उनकी शव यात्रा बिसुकिया गांव से निकलकर सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय पहुंची। जहां राज मंगल यादव अमर रहे, मुलायम सिंह यादव अमर रहे का नारा गुंजायमान हो रहा था। इसके बाद राजमंगल का पार्थिक शरीर महावीर घाट ले जाया गया, जहां मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि रविवार को एक सड़क हादसे में राजमंगल का निधन हो गया था। उनके अचानक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। राजमंगल व सरल व विनम्र स्वभाव के थे। जिसके कारण आमजन में काफी लोकप्रिय छवि के रहे। स्वर्गीय राजमंगल यादव की दो पुत्रियां व एक पुत्र है। शव यात्रा में विधायक संग्राम सिंह यादव, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व चैयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, पूर्व विधायक मंजू सिंह मौजूद रहे।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…