बलिया जिला अस्पताल में पसरा अंधेरा, 4 दिन से बिजली गुल, मरीज-डॉक्टर सब परेशान

बलिया का जिला अस्पताल, वैसे तो यहां सुविधाओं की कमी अक्सर देखी जाती है लेकिन अब हालात और भी खराब हो गए हैं। बीते 4 दिन से अस्पताल की बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति न होने से मरीज बहुत परेशान हैं। जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति न होने की जिम्मेदार नगर पालिका है। नगरपालिका के सफाई अभियान में अस्पताल की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी नगरपालिका ने इसकी सुध नहीं ली। लिहाजा पूरे अस्पताल में अंधेरा पसरा हुआ है। अतिआवश्यक चीज़ों के लिए अस्पताल में जनरेटर का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें रोजाना 8 हजार का डीजल लग रहा है।

इस हिसाब से पिछले चार दिनों में ही 32 हजार से अधिक का खर्च अस्पताल प्रशासन कर चुका है। दरअसल 30 जून को टीडी कॉलेज चौराहा के पास नाले की सफाई के दौरान अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई करने वाली लाइन खराब हो गई। अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुई। भीषण गर्मी में डॉक्टर और मरीज परेशान होते रहे। इसके बाद से मोहल्ले की लाइन से बिजली जोड़कर थोड़ी बहुत लाइट अस्पताल तक पहुंचाकर जुगाड़ पर काम चल रहा है। और अस्पताल के जनरेटर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसमें अस्पताल प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बड़ रहा है। हर रोज डीजल पर हजारों रुपए खर्च हो रहे हैं।

ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने नगर पालिका से जल्द से जल्द लाइन दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं नगरपालिका जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु रुप से करवाने का दावा कर रही है। मुख्य चिकित्या अधीक्षक डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया कि नगर पालिका ने 5 दिनों में बिजली सप्लाई का भरोसा दिया है। तक तक अस्पताल में जनरेटर से बिजली आपूर्ति करने में रोजाना 90 लीटर की खपत हो रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago