बलिया में गाली पर गरमाई सियासत, अबतक 5 लोग गिरफ्तार

बलिया में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। सपा कार्यकर्ताओं की ओऱ से राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। आपको बता दे कि शनिवार को मतगणना के बाद सपा कार्यकर्ताओं का जश्न मनाने के लिए मंत्री के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से सियासी गलियारों में हलचलें थी। पुलिस ने भी मामला दर्ज किया इसमें मंत्री उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्विनी की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष रामंगल यादव , जिपं के पूर्व सदस्य अमित यादव समेत  10 नामजद और सैकड़ों अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी बोले, आरोप और मुकदमा हास्यास्पद– पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि आरोप और मुकदमा गलत है, पूरी तरह हास्यास्पद है। आनंद चौधरी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डीएम और एसपी के निर्देश पर पुलिस ने स्वयं अपनी जीप से उन्हें फेफना स्थित हमारे आवास पर छोड़ा था। ऐसे में विजय जुलूस में हमारे शामिल होने की बात पूरी तरह मनगढंत हैं।

कार्रवाई के बाद सपाईयों ने बुलाई प्रेसवार्ता- वहीं पूरे मामले में सपाईयों ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दवाब में कार्रवाई का आरोप लगाया है। इसके विरोध में सपाई भी आज अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आज सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता बुलाई गई है। वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अपशब्द कहने वाले 5 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शैलेंद्र यादव पुत्र बृजेश यादव, मनीष यादव पुत्र रामजी यादव, टिंकल सिंह पुत्र स्व. रविंद्र सिंह, शिवपाल सिंह पुत्र दीनानाथ यादव, विकास कुमार ओझा पुत्र स्व. दिवाकर ओझा शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago