बलिया: कोरोना से हुई मां की मौत, चार अनाथ मासूमों की कोई नहीं ले रहा सुध

बलिया में कोरोना से हालत प्रदेश में सबसे खराब है। गांव में लगातार हो रही मौतों के बाद प्रशासन की लापरवाही आए दिन देखनी पड़ रही है। ऐसी हालत में कोरोना और प्रशासनिक लापरवाही ने जिले के एक गरीब परिवार को बुरी तरह प्रभावित किया है। मामला जिले की बैरिया तहसील के दलनछपरा गांव का है। यहां कोरोना से मां की मौत के बाद चार मासूम अनाथ हो गए हैं। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। इन बच्चों की सुधि लेने वाला भी कोई नहीं है।

क्या है मामला

बलिया के बैरिया तहसील के दलन छपरा गांव में रहने वाले सन्तोष पासवान की 5 वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। संतोष के गुजरने के बाद मां पूनम देवी मेहनत मजदूरी कर इन मासूमों का पालन पोषण कर रही थीं, लेकिन करोरना के संक्रमण में आने से पिछले दिनों मां का साया भी इन मासूमों के सिर से उठ गया। मां के भी गुजर जाने से ये 4 मासूम भाई बहन अब अनाथ हो गए। किस्मत की मार झेल रहे इन मासूमों के सामने अब जिंदगी एक बड़ा सवाल बन कर खड़ी है।

तस्वीर साभार. सोशल मीडिया

जिला प्रशासन ने अभी तक नहीं की मदद

ये चारो बच्चे दलनछपरा के में एक झोपड़ी में रह रहे हैं। हालांकि इलाके के एक-दो समाजसेवियों ने इनकी थोड़ी आर्थिक मदद की है। यह मदद कुछ दिनों तक पेट भरने के लिए तो काफी है लेकिन बिना किसी प्रशासनिक मदद के इनके जीवन पर भी संकट बना हुआ है। जिला प्रशासन ने इन बच्चों की अबतक कोई सुधि नहीं ली है ऐसे में इन मासूमों की जिंदगी एक बड़ा सवाल है। इन सवालों का कोई जवाब नजर नहीं आता।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद है ये हाल

गौरतलब है कि कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री ने राज्य संपत्ति घोषित की है और उनके जीवन यापन की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा उठाने की बात भी कही है। बावजूद इसके जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी इन अनाथों की सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago