बलिया में अलर्ट मोड पर प्रशासन, जाने क्या है वजह !

बलिया। कोरोना कर्फ्यू के बीच बलिया में सोमवार को पुलिस प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिख रहा है। इसके पीछे की वजह मुंडन संस्कार के नाम पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को रोकना बताया गया है।

वहीँ दूसरी तरफ इस मुस्तैदी की वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलिया दौरा भी बताया जा रहा है। हालाँकि रविवार की शाम तक आधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम नहीं आया लेकिन उनके आने की भनक मात्र से जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो भिन्न गंगा घाटों पर भीड़ न उमड़े इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इन्तेजाम तो किया ही है। जगह -जगह बेरीकेटिंग भी की गई है साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात किये गए है।

वहीँ पुलिस की सक्रियता से शहर में बंदी जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह सात बजे से 11 बजे तक खुलने वाली आवश्यक वस्तु की दुकानों में केवल मेडिकल को छोड़ दिया जाय तो अभी तक अन्य दुकानें नहीं खुली है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago