बलिया : बलिया के सोनबरसा का रहने वाला 24 साल का नौजवान स्कूटी से दिल्ली जाने के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया जहाँ उसकी मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सोनबरसा के रहने वाले हेमांक उपाध्याय शुक्रवार को मित्र अनमोल के साथ दिल्ली जाने के लिए निकला था।
शनिवार को आगरा एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के पास स्कूटी डिवाइडर से टकराने के कारण हेमांक की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली में नौकरी कर रहे हेमांक का बड़े भाई दिवांक पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर रविवार को गांव पहुंचा। रविवार की भोर में उसका शव घर आया तो कोहराम मच गया। पचरुखिया गंगा तट पर अंत्येष्टि कर दी गई।
बता दें कि हेमांक के पिता तारकनाथ उपाध्याय की मौत पहले ही हो चुकी है। घर में दादा-दादी व मां है। पड़ोसियों ने बताया कि पहले हेमांक के दादा झूलन उपाध्याय बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर घर का खर्चा चलाते थे। हेमांक व दिवांक नौकरी करने लगे तो दादा झूलन उपाध्याय ने ट्यूशन पढ़ाना छोड़ दिया था। मृतक की मां और दादी का रोते-रोते बुरा हाल है। इस घटना से पूरा गांव में कोहराम मचा हुआ है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…