बलिया डेस्क : बलिया खबर की “कोरोना से हुई मां की मौत, चार अनाथ मासूमों की कोई नहीं ले रहा सुध” के नाम से से प्रकाशित खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विकास खण्ड मुरलीछपरा के ग्राम दलनछपरा में 21 मई को कोविड-19 से सन्तोष पासवान व उनकी पत्नी पूनम देवी की मौत के बाद उनके चारों बच्चों की देखरेख उनकी दादी द्वारा किया जा रहा है।
वहीँ महिला कल्याण विभाग की टीम ने दलनछपरा पहॅुच कर बच्चों की दादी से मुलाक़ात की। दादी ने बताया कि चारों बच्चों को शेल्टर होम भेजने के लिए वह तैयार हैं। इसके बाद दो बच्चों को विभाग द्वारा संचालित स्पाॅन्सरशिप योजनान्तर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा फार्म भरवा लिया गया है।
बच्चों को सेल्टर होम भेजने के लिए बाल कल्याण समिति,बलिया के द्वारा आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है, जिसमें दोनो बच्चों को प्रेमलता मंजू तिवारी समिति बाल गृह मुहम्मदाबाद गोहना मऊ में भेजे जाने की कार्यवाही चल रही है।
एसडीएम बैरिया प्रशांत नायक ने बताया कि परिवार को अंत्योदय योजना व स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिले तथा पात्र गृहस्थी कार्ड को अंत्योदय में बदलने के लिए बीपीएल कटेगरी का आय प्रमाण पत्र तहसील द्वारा बनाया जा रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…