बलिया स्टेशन पर काम करने वाला शख्स बिहार में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

बलिया रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करने वाला शख्स छपरा में जांच होने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद जिला प्रसाशन और रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया । अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 अप्रैल को छपरा में  कोरोना की जांच हुई थी जिसमें अररिया का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया जो की पिछले दो महीने से बलिया में था।

लाकडाउन में काम बंद होने के कारण वह अररिया जाने के लिए छपरा बॉर्डर क्रास करते समय छपरा पुलिस की जांच संदिग्ध लगा। तब उसे वहां क्वारंटीन करते हुए, सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच में वह पाजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे छपरा के अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

इस बीच बिहार के अररिया जिले में यह अफवाह फैली कि वहां कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इस अफवाह के मद्देनजर डीएम अररिया ने मीडिया को बयान दिया कि अररिया में कोई मरीज सामने नहीं आया है। छपरा में जो मरीज सामने आया है वह अररिया का निवासी जरूर है लेकिन पिछले जनवरी माह से ही वह काम के सिलसिले में बलिया में था।

अररिया के डीएम का वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला ने इसकी सच्चाई जानने का प्रयास शुरू किया। अररिया डीएम के वीडियो के साथ ही छपरा और अररिया के समाचार पत्रों में छपी खबर स्टेशन अधीक्षक बलिया संजय सिंह को उपलब्ध कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन अधीक्षक ने पता लगाया तो सच्चाई सामने आई।

वहीँ इस पुरे मामले पर स्टेशन अधीक्षक  संजय सिंह ने जांच की तो पता चला की एससी कॉलेज के पास काजीपुरा में बन रहे वाशिंग पीट में एक ठेकेदार के 34 लोग एक साथ रह रहे थे।

यह सभी बिहार के रहने वाले थे और वही काम करते थे। इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने जिला प्रशासन को दी। जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

स्वास्थ्य टीम की अगुवाई कर रहे डॉ जियाउल हुदा ने मौके पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि सभी मजदूर एक साथ ही बिहार रवाना हो गए थे। वाशिंग पिट में काम करने वाले बिहार के 34 मजदूर पिछले 6 माह से यहां रह रहे थे। लाकडाउन होने के बाद एक साथ ही यहां से रवाना हो गए थे। इस समय मौके पर कोई नहीं है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago