मांझी पुल से नीचे गिरा युवक की हुई शिनाख्त, इंदौर एमआईटी में कर रहा था इंजीनियरिंग

बैरिया. गुरुवार की सुबह मांझी रेलपुल से गिरकर घाघरा में डूबे युवक का शव शुक्रवार को रामघाट के समीप उतरा कर बहने लगा. शव को बहता देख कर मछुआरों ने शव को नदी से बाहर निकाला, साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव की उपस्थित भीड़ से शिनाख्त कराने पर मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव निवासी दिलीप सिंह का पुत्र दीपक कुमार सिंह 25 वर्ष रूप में की गयी. बताया जाता है कि रेलपुल पर सैर सपाटा के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा था तथा मछुआरों ने उसे बचाने का असफल प्रयास भी किया था. शव की बरामदगी के बाद नदी में गिरे व्यक्ति के अप्रवासी होने की चर्चा पर विराम लग गया. मृतक मप्र के इंदौर एमआईटी में इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर का छात्र था. कोरोना वायरस संक्रमण पर लॉकडाउन से पहले ही वह घर आया था तब से घर पर ही रहता था. मृतक के पिता खाद बीज व्यवसाई दिलीप सिंह ने कर्ज लेकर बेटे का इंजीनियरिंग में एडमिशन कराया था. शव मिलने के बाद पिता के अलावा मृतक के छोटे भाई अविनाश का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक के पिता ने बताया कि बेटों के लिये उन्होंने हाल ही में एक दुधारू गाय खरीदी थी. दो बहनों में बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों भाइयों के अलावा एक बहन कुंवारी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago