शर्तों के साथ खुलेगी दवा की दुकानें, देखें डीएम का आदेश


बलिया. वाराणसी के सप्तसागर मंडी में एक दवा कारोबारी के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उक्त मंडी से दवा लाने वाले कारोबारियों की दुकानों को एहतियातन बंद रखने के आदेश दिए गए थे. इसके बाद व्यापारियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाने के साथ उन्हें होम क्वारेंटीन किया गया था. भेजे गए नमूने की निगेटिव रिपोर्ट 30 अप्रैल और 2 मई को स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो गई है. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सम्बन्धित दुकानों को शर्तो के साथ खोलने के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित कर दुकानों को खोलने के आदेश दिए है. बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के सभी सदस्य कोरोना को हराने और देश को जिताने के लिए अपने देश की सर्वोच्च संस्था एआइओसीडी व जिला प्रसाशन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन होगा. सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन एवं मास्क का उपयोग के साथ दवा की बिक्री होगी. उन्होंने बताया वाराणसी के दवा व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यहां भी कोरोना होने की अफवाहें उड़ीं, लोगों को जीवन रक्षक दवाओं के लिए परेशानी की बात संगठन ने जिलाधिकारी महोदय, राष्ट्रीय महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं अभिहित आधिकारी को बताया. साथ ही दवा आपूर्ति मे आ रही बाधा के तत्काल निराकरण की मांग की. जिसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लिया और शर्तों के साथ अलग अलग तिथि से दुकानों को खोलने के आदेश दिए. अध्यक्ष आनन्द सिंह, बब्बन यादव, मनोज श्रीवास्तव, रविन्द्र वर्मा, राजेश, विशाल, अनिल त्रिपाठी, संदीप अग्रवाल, संजू श्रीवास्तव, विनोद, राजू, ललित गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता, रवीशंकर गुप्ता, वरुण त्रिपाठी, श्री प्रकाश जायसवाल, ड्रग क्लर्क रवी पाण्डेय,नीरज आदि उपस्थित रहे.

बैरिया। आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करके गलत सूचना सबमिट करने की वजह से एलर्ट सिग्नल को लेकर बलिया की स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम सहित बैरिया पुलिस हलकान रही.
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने तरह तरह के सिस्टम सार्वजनिक रुप से पालन कराने के लिए तत्पर है.इसी के क्रम में केन्द्र सरकार ने आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करके सभी को डिटेल जानकारी सबमिट करने को कहा है जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण वाले लोगों की पहचान और उसकी सूचना जिलास्तरीय स्वास्थ्य टीम को मिलते ही तत्काल संक्रमित लोगों का ईलाज हो सके.
बैरिया पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम को दिन बृहपतिवार को आरोग्य सेतु एप्प पर रेड एलर्ट सिग्नल मिलते ही दयाछपरा क्षेत्र में मिल रहे सिग्नल को लेकर हलकान रही और घण्टो प्रयास के बाद उक्त व्यक्ति की पहचान होने के बाद पुछताछ के दौरान पता चला कि उसे इस एप्प के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी जिससे गलत सूचना डालने के बाद रेड एलर्ट सिग्नल देने लगता हैं.इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी से पुछने पर बताया कि उस व्यक्ति को इस एप्प के बारे में जानकारी नहीं होने से गलत सूचना सबमिट कर दिया था जिससे रेड एलर्ट सिग्नल मिलने के बाद जिलास्तरीय स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम एवं पुलिस सक्रिय हो गए.हालांकि गलत सूचना डालने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती हैं लेकिन कम पढे लिखे होने की वजह से उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.सभी लोगों को इस एप्प के बारे में जानकारी लेना चाहिए ताकि बेवजह स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम और पुलिस की समय बर्बाद ना हो सके.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago