आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड में बलिया 48वें नंबर पर, जानें कौन है नंबर ‘वन’ ……

बलिया. कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिए लांच किये गये आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामले में प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर अव्वल है. गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर हैं. मेरठ सातवें नंबर पर है. प्राप्त विवरण के अनुसार प्रदेश में 30 अप्रैल तक करीब 1.22 करोड़ लोगों ने एप डाउन लोड किया है. यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रीतम कुमार मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु एप को पिछले महीने दो अप्रैल को लॉन्च किया गया था. केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप्प को डाउन लोड करना अनिवार्य कर दिया है.
गौतमबुद्ध नगर जिले की आबादी 20.58 लाख है और वहां पर करीब 6.38 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु एप्प डाउन लोड किया है. आबादी के लिहाज से 31.02 प्रतिशत यूजर्स हैं. गाजियाबाद में 41.75 लाख की आबादी में से करीब 6.95 लाख लोगों ने एप्प डाउन लोड किया है, जो कि 16.67 फीसद है. मेरठ में 43 लाख की आबादी में से करीब 2.97 लाख लोगों ने एप डाउन लोड किया है, जिसका प्रतिशत 6.93 है. हापुड़ जिले में 16.71 लाख की आबादी में से 88006 लोगों ने एप डाउन लोड किया है. यह 5.27 प्रतिशत है. बागपत जिले में 16.27 लाख की आबादी में से 80326 लोगों ने एप डाउनलोड किया. यह आबादी के लिहाज से 4.94 प्रतिशत है. बुलंदशहर में 43.69 लाख लोगो में से करीब 2.11 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है. इसका 4.84 प्रतिशत है. सहारनपुर जिले के 43.29 लाख लोगों में से करीब 2.01 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया. इसका 4.65 प्रतिशत है. मुजफ्फरनगर में 35.34 लाख लोगों में से करीब 1.51 लाख लोगों ने एप्प डाउनलोड किया. इसका प्रतिशत 4.30 है. शामली में 16.40 लाख लोगों में से 61487 लोगों ने आरोग्य सेतु एप्प डाउन लोड किया है. इसका प्रतिशत 3.75 है.
लखनऊ के 57.32 लाख लोगों में से करीब 7.92 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया. आबादी के हिसाब से यह 13.83 प्रतिशत है. प्रयागराज में 74.36 लाख लोगों में से 4.50 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया, जो 6.06 प्रतिशत है. श्रावस्ती में 13.95 लाख आबादी में से 24727 लोगों ने एप डाउन लोड किया जो 1.77 प्रतिशत है. बलिया मे 40.46 लाख आबादी में से 1.41लाख लोगों ने एप्प डाउनलोड किया है. आबादी के हिसाब से 3.50 प्रतिशत है. आबादी के हिसाब से यूजर्स के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले, गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे नम्बर पर है. मेरठ सातवें नम्बर पर है. हापुड़ व बागपत 13वें व 15वें नम्बर पर जबकि बुंलदशहर 17 वें नम्बर पर है, वहीं बलिया 48 वे नम्बर पर है. आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है. यह एंड्राइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है. इस एप्प की मदद से यूजर्स को अपने आस-पास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है. साथ ही इस ऐप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago