18 नवम्बर 13 दिसम्बर तक लगेगा ददरी मेला, प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन! पढ़ें पूरी जानकारी

बलिया: ददरी मेले के आयोजन के सम्बन्ध में सीडीओ प्रवीण वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक कुल 25 दिनों तक यह मेला लगेगा। सीडीओ ने कहा कि मेले में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्लास्टिक का प्रयोग एकदम नहीं हो।

बताया कि मेला को चार सेक्टर में बांटा गया है। साफ सफाई के लिए 75 सफाई कर्मचारी लगे होने की जानकारी मिलने पर ईओ को निर्देश दिया कि इनकी संख्या बढ़ाकर 150 से अधिक की जाए। मेले में पर्याप्त कूड़ादान व मोबाईल शौचालय की व्यवस्था हो। गंगा घाट पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

मेला में सड़क, पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था संग फॉगिंग मशीन भी चलवाते रहें। सुरक्षा के दृष्टिगत मेले के प्रवेश व निकास द्वार के अलावा बीच में कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के भी निर्देश दिए। पुलिस कंट्रोल रूम व पूछताछ केंद्र स्थापित करने को लेकर जरूरी दिशा—निर्देश दिए।

दुकान आवंटन में नहीं मिलनी चाहिए कोई शिकायत

दुकान आवंटित करने को लेकर सीडीओ ने कहा कि पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए दुकानों का आवंटन किया जाए। इसमें कहीं कोई शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। ​स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाने व एंबुलेंस की व्यवस्था रखने को निर्देशित किया। मेले में लगने वाले झूलों को समय—समय तक चेक करते रहने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि मेले में खाने—पीने की शुद्ध सामग्री ही उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित कराएं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago