बलिया के चिलकहर गांव में उस समय मातम छा गया जब गांव के निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में तैनात भीम सिंह के निधन की ख़बर सामने आई। भीम सिंह का बीमारी से निधन हो गया। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर जवान के घर लाया गया। जवान की मौत के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जवान के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
बता दें कि अर्द्धसैनिक बल में इंस्पेक्टर के पद पर असोम के सिलचर में तैनात भीम करीब दो माह से बीमार थे। दो दिनों पहले ही लंबे उपचार के बाद उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार की रात विशेष विमान से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से गांव पहुंचाया गया।
जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखे नम दिखीं। वहीं सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। उनका अंतिम संस्कार बलिया शहर के गंगा नदी के महावीर घाट पर किया गया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…