Categories: बलिया

‘एक देश एक समान शिक्षा’ के लिए साइकिल यात्रा, बलिया के राधेश्याम कई सालों से चला रहे मुहिम

बलिया। एक देश एक समान शिक्षा लागू करने की मांग तेज हो गई है। बैरिया तहसील के लक्ष्मण छपरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने एक देश एक समान शिक्षा लागू करने की मांग को लेकर तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। जो दूसरे दिन कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को पत्रक सौंपा।

बता दें राधेश्याम यादव कई सालों से देश में एक समान शिक्षा लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि जयप्रकाश नगर से गुरुवार को जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुभाष सिंह तिरंगा दिखाया यात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान यादव सफेद धोती पहने, ओढ़े और नंगे पैर दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए निकले हैं।

यात्रा गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर शहर होते हुए नई दिल्ली पीएम कार्यालय पर 11 नवंबर को पहुंचेगी। ज्ञापन एवं मांग पत्र देने के बाद समापन होगा। राधेश्याम ने कहा कि सरकारें बदलती रहीं लेकिन शिक्षा के बीच की दूरी कभी कम नहीं हो सकी। देश में दो तरह की शिक्षा जबसे शुरू हुई, तब से उसी जगह पर बरकरार है। ऐसे में अमीर वर्ग के बच्चों के लिए अलग और गरीब वर्ग के बच्चों के लिए अलग शिक्षा व्यवस्था है।


Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago