बलिया। समाजवादी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने नगरा बाजार के मारकण्डेय स्वर्णकार और अजय वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद कस्बे के एक कारोबारी ने सोशल मीडिया पर करीब आधा दर्जन आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर दिए थे। इसमें दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्प्णी की गई थी। जिसकी जानकारी मिलते ही सपाइयों में आक्रोश गहराने लगा।
आनन-फानन में सभी नगरा स्थित अतिथि गृह पर जमा हुए। थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । जिसके बाद कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…