सिक्किम में तैनात बलिया का लाल शहीद, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी!

बलिया। सिक्किम में तैनात बलिया के लाल प्रकाश सिंह शुक्रवार को शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि वह बैरक में सोए हुए थे। तभी उनके ऊपर गाड़ी गिरने से उनका निधन हो गया। जवान शनिवार को ही छुट्टी पर अपने घर आने वाले थे। लेकिन उनके दुखद निधन की खबर परिवार को मिली। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सिक्किम में तैनात थे जवान- बता दें बलिया के सीताकुंड में पियरिया पोस्ट निवासी फौजी प्रकाश सिंह 130 Rcc ( BRO ) सिक्किम में तैनात थे। जिनका हादसे में निधन हो गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर कल सुबह 06:00 बजे उनके गांव पहुंचेगा। जवान के शहीद होने की खबर से हर आंख नम है।

10 महीने पहले हुई थी शादी- जानकारी के मुताबिक 10 महीने पहले ही जवान की शादी हुई थी। इतना ही नहीं शहीद की पत्नी प्रेगनेंट है। अलगे महीने ही उनके घर में खुशियां आने वाली थीं। उससे पहले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।शहीद के बच्चे ने दुनिया में आने से पहले ही अपने पिता को खो दिया। और शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ की शहीद की पत्नी विधवा हो गई। 

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago