Categories: बलिया

परिवहन मंत्री के जिले में व्यवस्था ठप? बसों को चलाने के लिए नहीं हैं ड्राइवर-कंडक्टर !

बलिया। उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जिला बलिया में ही परिवहन व्यवस्था बे-पटरी नजर आ रही है। जिले में परिवहन विभाग ड्राइवर और कंडक्टर की कमी से जूझ रहा है। कुछ दिन पहले तक बसों की खस्ताहाल हालात से परेशानी थी तो अब ड्राइवर और कंडक्टर की कमी। फिलहाल बलिया रोडवेज डिपो की खराब 81 बसों में 14 बसें मरम्मत के बाद ठीक तो हो गई हैं, लेकिन इन्हें चलाने वाला कोई नहीं है। इस कारण बसें सड़क पर नहीं उत्तर पाई हैं, बसें ड्राइवर और कंडक्टर के इंतजार में खड़ी हैं।

बसे नहीं चलने की वजह से मजबूरी में यात्रियों को अधिक पैसा देकर प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों में जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। परिवहन निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। बता दें कि बलिया डिपो के बेड़े में 81 बसें हैं। 4 दिन पहले तक वर्कशाप और डिपो स्तर 14 बसें खराब थीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन रात मशक्कत के बाद छोटी खामियों में खड़ीं 14 बसों को ठीक कर दिया।

लेकिन चलाने वाला कोई नहीं है। ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी बताई जा रही है। फोरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बसों का खराब होना समस्या नहीं है, बल्कि बसों को चलाने के लिए कंडक्टर और ड्राइवर कमी समस्या है। इधर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उमाकांत मिश्रा का कहना है कि कंडक्टरों और ड्राइवरों की कमी को पूरा करने के लिए चालकों का नियमित टेस्ट हो रहा है। कंडक्टरों की भर्ती जेम पोर्टल के माध्यम से करने के लिए सर्विस कंपनी के चयन की कार्रवाई की जा रही है।

बलिया डिपो में 81 बसें हैं। प्रत्येक बस में दो ड्राइवरों और दो कंडक्टरों का मानक है। लंबी दूरी की बसों में तीन-तीन रखे जाते हैं। लेकिन डिपी में 48 कंडक्टर कम है। इसी प्रकार 35 ड्राइवर कम है। परिवहन मंत्री के जिले के ये हाल हैं तो प्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालंकि अब देखना होगा कि अब तक समस्या का समाधान होता है। 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago