बलिया के इन 9 केंद्रों पर आज PET परीक्षा, 20928 अभ्यर्थी होंगे शामिल, स्टेशन-बस अड्डों में जबरदस्त भीड़

बलिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारी पूरी हो गईं। 15 अक्तूबर से शुरू होने वाली दो दिवसीय परीक्षा नौ केंद्रों पर होगी। इसमें दो पालियों में 20928 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में बैठक की। इसमें उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापकों और शिक्षकगणों का पेच कसते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन होनी चाहिए।

परीक्षा नौ केंद्रों में हो रही है, जो नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने सभी शिक्षकगणों और व्यवस्थापकों को बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। साथ ही महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए महिला कांस्टेबल और विद्यालय की ओर से महिला स्टाफ की व्यवस्था होगी।

इन केंद्रों पर परीक्षा

परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों में शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज, एससी कॉलेज, श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज और श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय आदि हैं।

परीक्षार्थियों के लिए 60 स्पेशल बसें

परीक्षा को देखते हुए रोडवेज उनके लिए 60 स्पेशल बसें चलाएगा। प्राथमिकता के आधार पर बसों को निर्धारित समय से बस अड्डे से छोड़ा जाएगा। साथ ही परीक्षा खत्म होने तक बसों को स्टॉपेज दिया जाएगा। इसके बाद इनको वापस लाने की जिम्मेदारी भी रोडवेज निभाएगा। एआरएम उमाकांत मिश्रा ने बताया कि रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। जिस रुट पर परीक्षार्थियों भीड़ अधिक होगी, उस पर रिर्जव बसों को भी चलाया जाएगा।

रेलवे स्टेशन , बस अड्डों में जबरजस्त भीड़ 

पीईटी की परीक्षा 15, और 16 अक्टूबर दो दिनों में दो-दो पालियों में हो रही हैं, बावजूद इसके अभ्यर्थियों की संख्या इतनी अधिक है कि परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने के लिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डो पर जबरदस्त भीड़ है. अभ्यर्थियों खासकर महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी समस्या है, परीक्षा केंद्रों को बहुत दूर-दराज जिलों में बना दिया गया है. गृह जनपद से परीक्षा केंद्र 250 300 किलोमीटर से दूर बना दिए गए हैं.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago