नौसेना जवान हुआ साइबर क्राइम का शिकार, बलिया पुलिस ने 1 लाख 19 हजार रुपए वापस दिलाए !

बलिया डेस्क : साइबर शातिरों के जाल में फंसे सेना के एक व्यक्ति ने 1 लाख 19 हज़ार रुपये गवां दिए। लेकिन उसके तत्काल सूचना देने पर साइबर सेल ने 1 लाख 19 हज़ार  रुपये डूबने से बचा लिए। इस प्रकरण में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

बलिया पुलिस के एक ट्वीट के मुताबिक भारतीय जल सेना (NAVY) के जवान प्रीतम कुमार के खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि 1,19,552 रूपये अब उनके खाते में वापस आ गई है । धन वापस मिलने पर जवान प्रीतम कुमार व उनकी बहन सुश्री रूबी ने पुलिस व साइबर सेल टीम को धन्यवाद दिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी रूबी कुमारी ने आठ जनवरी को पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि भारतीय नौ सेना में तैनात मेरे भाई प्रीतम के खाते से सात जनवरी को क्रमश: बीस हजार, 79,553रू, 40 हजार, 19,999 रू सहित कुल-1,99,552 रूपया फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किए गए हैं।

इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की । इसके फलस्वरूप 13 जनवरी को 1,19,552 धनराशि वापस जवान के खाते में आ गया। साइबर सेल टीम में आरक्षी अमरनाथ मिश्र, कृष्ण मोहन शुक्ला, प्रशांत कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago