बलिया में 16 जनवरी से शुरू हो रहा Vaccination, 11 हजार लोगों को लगाया जायेगा टीका

बलिया डेस्क :  वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए टीके का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। वैक्सीन यूं तो वाराणसी में बुधवार को ही पहुंच गयी लेकिन जिले में इसकी पहली खेप गुरुवार को पहुंच गई। टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक की। कहा कि जिले में 16 जनवरी को टीकाकरण का शुभारम्भ होगा। इसमें लगभग 11 हजार व्यकियों को टीका लगाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीका लगाए जाने की व्यवस्था कर ली है। वहीं, एसडीएम एवं सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने सीएचसी/पीएचसी पर तैयारियां कर ले।

जिलाधिकारी ने कहा कि 17 सीएचसी/ पीएचसी स्थानों पर टीकाकरण लगाए जाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन प्रथम चरण में तीन स्थानों (जिला महिला अस्पताल बलिया, सीएचसी रसड़ा एवं सीएचसी सिकंदरपुर) पर ही टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक सीएचसी पर 100 व्यक्तियों को ही टीका लगाया जाएगा। कोरोना वैक्सीन उक्त सीएचसी पर 15 जनवरी की शाम को ही पहुंच जाएगी। वहां होमगार्ड एवं पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति को वोटर आईडी कार्ड चेक कर ही प्रवेश कराया जायेगा। उसे वेटिंग रूम में ही बैठाया जायेगा। कोरोना वैक्सीन पुलिस फोर्स के साथ ही जाएगी। बताया कि द्वितीय एवं तृतीय चरण में प्रत्येक सीएचसी/पीएचसी पर ज्यादा व्यक्तियों की संख्या बढ़ने की संभावना होगी। अगर वैक्सीन लगाने के बाद किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो तत्काल सीएमओ को बताएं। सभी डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिया कि कोरोना वैक्सीन को सावधानी से खोले। अगर टूट जाती है तो खराब होने की संभावना होगी। इस पर ध्यान रखने की जरूरत है। बैठक में डॉ. सीएमओ राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम रसड़ा मोती लाल यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसडीएम सिकंदरपुर एवं सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago