बिहार के वांटेड अपराधी की बलिया में गोली मारकर हत्या !

बलिया डेस्क : नए साल की पूर्व संध्या पर बिहार के वांटेड अपराधी की बलिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे.  जिले के बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के चांद दीयर ग्राम में गुरुवार देर शाम सोनू सिंह व अभिषेक सिंह खेत में बीयर पी रहे थे.

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक ने सोनू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद अभिषेक फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक सोनू के परिजनों की शिकायत पर बैरिया थाना में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं पुलिस एसपी के मुताबिक सोनू बिहार का वांटेड अपराधी था. उसके ऊपर बिहार के छपरा जिले के एकमा थाने में दस मामले पंजीकृत हैं, जिसमें हत्या के दो व लूट का एक मामला है. सोनू पिछले काफी समय से फरार चल रहा था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago