बलिया में दवा व्यवसायी पर गोली चलाने का आरोप, बीजेपी के पूर्व चेयरमैन, पत्रकार पर केस

बलिया के बेलथरा रोड में में दवा व्यवसायी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बेल्थरारोड के भाजपा के पूर्व चेयरमैन और एक पत्रकार समेत 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दवा व्यवसायी पर बुधवार देर रात फायरिंग करने का मामला सामने आया था। इस मामले में व्यवसायी की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, पत्रकार विजय मद्धेशिया समेत 4 पर केस दर्ज कराया है।

पीड़ित राहुल गोंड की पत्नी बेबी गोंड का कहना है कि “बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त व पत्रकार विजय मद्धेशिया ने गोली चलवाई है। पत्रकार विजय मद्देशिया राहुल मेडिकल के बगल में इंटरलाकिंग रास्ता पर दुकान बनाना चाहता था। जिसका विरोध मेरे पति द्वारा किया जाता था। जिस पर कई दिनों से यह रोक प्रत्यारोप लगा रहे थे।”

“महिला ने बताया कि 22 मई की रात मेरे पति बाइक से घर आ रहे थे तो विजय मद्देशिया दो अज्ञात व्यक्ति के साथ मेरे पति पर जानलेवा हमला कर दिया। दो गोलियों का खोखा भी पुलिस मौके पर पाई है। मेरे पति सीएचसी सीयर से रेफर होने के बाद सदर अस्पताल बलिया में जीवन मृत्यु से जूझ रहे हैं। मेरा पूरा परिवार पूर्व चेयरमैन व विजय मद्देशिया की धमकी से भयभीत है।” वहीं केस दर्ज होंने  के बाद पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि “मुझे ईश्वर पर पूरा भरोसा है जल्द ही इस घटना का इंसाफ भी होगा और फर्जी घटना का पर्दाफाश भी होगा।” फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago