Categories: बलिया

युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह पहुंचे बलिया, इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्टियां चुनावी प्रचार अभियान को तेज करती जा रही हैं। इस बार पूर्वांचल में बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच टक्कर है। इसके चलते युवा चेतना के कार्यकर्ता पूरे पूर्वांचल में इंडिया गठबंधन के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह बलिया पहुंचे। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश बचाने के लिए जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। रोहित ने कहा कि कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं को सिर्फ अपने परिवार से मतलब है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गरीब कल्याण के संकल्प के साथ राजनीति कर रहे हैं और अंतिम सांस तक परिवारवादी राजकुमारों के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रहेगी।

बता दें कि रोहित कुमार 2 दिनों से बलिया में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का आम नौजवान परिवारवादियों के खिलाफ है। रोहित ने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पूछ रही है कि कांग्रेस और मौजूदा विपक्ष ने 50-55 साल देश पर शासन किया। उन्होंने अपने परिवार निर्माण के अलावा क्या किया। बीजेपी जनता के हित में काम कर रही है और इसलिए जनता का विश्वास मोदी जी के साथ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago