Categories: बलिया

बलिया में शिप्रांत सिंह गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में  घटित हुए छात्र नेता शिप्रांत सिंह गोली कांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था और उसे पचखोरा चौराहे के आगे नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल के साथ एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद हुआ है।

बता दें कि शिप्रांत सिंह गोली कांड के अन्य आरोपियों में से आरोपी अमन राय पुत्र सत्यप्रकाश राय निवासी करनई थाना सुखपुरा, भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज निवासी परमंदापुर थाना कोतवाली बलिया की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। लेकिन मुख्य आरोपी बलवंत यादव की पुलिस शिद्दत से तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बलवंत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बलवंत यादव को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 hour ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

1 hour ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

3 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

3 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago