Ballia News- सोशल मीडिया पर प्यार में मिला धोका, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

बलिया की एक युवती को सोशल मीडिया प्यार में धोका मिला। जहां सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार का इजहार और धोखा दिया गया। फेसबुक के जरिए एक युवक ने बलिया निवासी युवती से दोस्ती की। कुछ दिन बातचीत के बाद प्यार का इजहार किया, फिर उसका विश्वास जीतकर बलिया स्टेशन के पास स्थित एक होटल में बुलाया।

युवक ने होटल के कमरे में युवती के साथ जबरदस्ती की। नाराज हुई तो उसे अपनी प्यार भरी बातों में उलझाए रखा और मनमानी की। इस दौरान उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इस घटना से आहत युवती ने प्रेमी से दूरी बनाई। जिसके बाद उस युवक असली चेहरा सामने आ गया।

आरोप है कि वो वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। लोकलाज के कारण युवती मामले को छुपाती रही। कुछ समय पहले युवती की किसी अन्य जगह पर शादी तय हुई। लेकिन कथित प्रेमी ने होने वाली ससुराल में उसकी फोटो वीडियो भेज दी। इस कारण रिश्ता बनने से पहले ही टूट गया।

फिर कई दिनों से प्रताड़ना से तंग युवती ने हिम्मत दिखाई और आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर दी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago