बलिया डीएम ने जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल का लिया जायजा

बलिया। तहसील बेल्थरारोड के अंतर्गत इब्राहिमपट्टी में स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने गुरुवार को फीता काटकर शुभारंभ किया।  जिसमें डायलिसिस, आईसीयू वार्ड, कार्डियोलॉजी, आहार बिहार, मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग, हड्डी रोग, फार्मेसी, जनरल वार्ड, पूछताछ केन्द्र, इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उसमें लगें जांच मशीनों की विधिवत जानकारी ली, और हॉस्पिटल के आस पास में बने हालो का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टर संजय सिंह से हॉस्पिटल, मरीजों एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण में एसडीएम अनवर रासिद फारुखी एवं सभी डॉक्टर उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

7 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago