बलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी, युवती का हत्यारा गिरफ्तार

बलिया डेस्क: बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के ही अंतर्गत सराक गांव में राजभर बस्ती की एक युवती की गला काटकर हुई हत्या के बाद खेत से उसका शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सोमवार की दोपहर गांव की राजभर बस्ती के समीप खेतों में गये कुछ लोगों ने युवती का शव वहां पड़ा देखा तो शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया।

इसके बाद मौके पर धीरे धीरे काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। युवती की पहचान सिंधु (18) पुत्री बबन राजभर निवासी सराक के रूप में हुई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस घटना के होने के बाद से पुलिस पर लगातार आरोपी को पकड़े जाने का दबाव बनाया जा रहा था। जिस को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया है। इसके साथ- साथ घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव का रहने वाला है जिसके शर्ट पर खून के छीटे हैं, और घटना में प्रयुक्त चाकू व 2 मोबाइल तथा आरोपी के बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसने बताया कि वह मृतका से प्रेम करता था व पैसे भी देता था ।

जब पैसे देना बन्द कर दिया तो मृतका आरोपी से बात करना बन्द कर दी। जिसके बाद आरोपी ने अपना पैस मृतका से मांगा तो मृतका ने देने से मना कर दी। जिसके चलते रात्रि में मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने इस घटना के अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी के चाकू व अपनी शर्ट पर खून के छीटे थे। सब छुपाकर रात्रि में अपने घर जाकर सो गया था । सोने के दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago