बेल्थरा रोड डेस्क : बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवां खुर्द में मंगलवार की शाम शबीहा(22) नाम की एक विवाहिता ने पंखे से लटककर ख़ुदकुशी कर ली.
सुचना मिलते ही तत्काल रसड़ा सीओ, उभाव थाने के प्रभारी निरक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र मौके पर पहुच गए. तहसीलदार जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी में शव को कब्ज़े में लेकर पुलिस ने पंचनामा की करवाई पूरी की.
बताया जाता है कि थाने की पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले ही ससुराल वाले फरार हो गए. शुरूआती जानकारी के मुताबिक मृतका सिकंदरपुर के खटंगा गावं की रहने वाली थी, जिसकी शादी 2017 में बहोरवां खुर्द में अशफाक से हुई थी.
खबर लिखे जाने तक ख़ुदकुशी के पीछे की वजह साफ़ नहीं हो पाई है. कयास लगाया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है.
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…