बलिया- ‘अग्निपथ’ हिंसा मामले में 7 और आरोपी गिरफ्तार, करीब 400 अज्ञात पर दर्ज है FIR

बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध के नाम पर हिंसा फैलाने वाले 7 और  युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में करीब 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। रविवार को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (IPF PS) और सीआईबी/वाराणसी टीम ने संयुक्त रूप से गिरफ्तारी की। अज्ञात प्रदर्शनकारियों की खोजबीन सुराग रस्सी पतारसी के दौरान बलिया शहर के एनसीसी तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर युवकों हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया ।

गौरतलब है कि 17 जून अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किया गया था। रेलवे स्टेशन बलिया के प्लेटफार्म और वाशिंग पिट में करीब 350 से 400 की संख्या में छात्रों और नवयुवकों की भीड़ ने गाड़ियों और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ करने के साथ ही आगजनी करते हुए, रेल परिचालन बाधित किया था। जिसके संबंध में रेसुबल पोस्ट बलिया पर CR. No.-161/22 के तहत धारा 145, 146, 147, 153, 174 रेल अधिनियम सरकार बनाम अज्ञात करीब 350 से 400 छात्र और नवयुवकों पर मामला दर्ज किया। जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक/बलिया कर रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago