डबल लाइन का निरीक्षण करने बलिया आ रहे सीआरसी, सवाल वही कब जुड़ेगा बांसडीहरोड से बेल्थरा स्टेशन

बलियाडेस्क : डबल लाइन का निरीक्षण करने आ रहे सीआरएस (मुख्य संरक्षा आयुक्त) लखनऊ मोहम्मद लतीफ खान दो फरवरी को बलिया-फेफना डबल लाइन का निरीक्षण करेंगे। इसको देखते हुए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग से जोरशोर से लगा हुआ है। हालांकि अभी भी गाजीपुर से छपरा तक डबल लाइन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह में पूरे कर लिए जाएंगे। चित्तू पांडेय क्रासिंग पर स्थित पुरानी केबीन को ध्वस्त कर दिया गया है। अब नए केबीन से ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। विगत कई माह से रेलवे विभाग रेलवे के विकास में पूरी तत्परता के साथ लगा हुआ है। संभावना यह भी जताई जा रही है सांसद की पहल पर सुरमेनपुर स्टेशन से आरा तक नई लाइन बिछाने की तैयारी भी हो सकती है। हालांकि इसकी कहीं पुष्टि नहीं है। लेकिन रेलवे के अंदरखानों में इसकी तैयारी चल रही है। संभावना यह भी बताई जा रही है कि सीआरएस उसका भी निरीक्षण कर सकते हैं।

कब जुड़ेगा बांसडीहरोड से बेल्थरारोड स्टेशन
पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बलिया में आकर घोषणा किया था कि बांसडीहरोड स्टेशन से मनियर सिकंदरपुर होते हुए बेल्थरारोड स्टेशन में लाकर नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस घोषणा पर सिकंदरपुर व बलियावासियों में काफी उम्मीद थी, लेकिन लालू प्रसाद के जाने के बाद यह कार्ययोजना आज भी अधर में लटका हुआ है। सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि भाजपा सरकार में रेलमंत्री पास के जनपद गाजीपुर के थे। इसके बावजूद भी भाजपा के सांसद, मंत्री व जिम्मेदार लोग बांसडीहरोड स्टेशन से गोरखपुर के लिए नई लाइन नहीं दे पाए। इसका कारण आज भी जनता में सपना ही बना हुआ है।

काश चितबड़ागांव से बक्सर के लिए नई लाइन बन जाती
जिले में बढ़ती जनसंख्या और घटती संसाधनों को देखते हुए चितबड़ागांव से बक्सर के लिए नई लाइन की आवश्यकता है। लेकिन अभी तक शासन व प्रशासन स्तर पर इसकी कोई तैयारी नहीं है। वैसे बलिया से काफी संख्या में लोग बक्सर से विभिन्न राजधानियों के लिए ट्रेन को पकड़ते हैं। जो विभिन्न संसाधानों से बलिया से बक्सर स्टेशन पहुंचते हैं। यदि चितबड़ागांव से बक्सर स्टेशन को जोड़ दिया जाए तो रेलवे को काफी फायदा हो सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago