बलिया : छेड़खानी के मामले में पुलिस पर लगा दलित युवकों की पिटाई और जबरन बयान बदलाने का आरोप !

बलिया डेस्क़: बलिया जिले में छेड़खानी  की शिकायत लेकर थाने पहुचे दलित की पुलिस हिरासत में पिटाई का मामला सामने आया है।परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर बदूक की बटों से बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।

भारत समाचार की खबर के मुताबिक सिकंदरपुर थाने इसारपीथा पट्टी  का है जहाँ छेड़खानी की शिकायत सुनने की जगह इंस्पेक्टर बालमुकुंद और कांस्टेबलों ने दलित युवकों को थाने के अंदर दलित युवकों को जमकर लात घूसों और बंदूक के कुंडे से पीटा। जिसमें 2 दलित युवको को को गम्भीर चोटे आई  हैं।

वहीँ एक युवक की आँख फूटते फूटते बची और दूसरे को रीढ़ की हड्डी में काफी चोटे बताई जा रही है।  पीड़ितों को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकंदरपुर इंस्पेक्टर पर यह आरोप है वो पीड़ितों से लागातार बयान बदलने का दबाव बना रहा था। जब पीड़ितों ने ऐसा करने से इनकार किया तो इंस्पेक्टर बालमुकुंद और उसके साथ कांस्टेबल ने थाने में ले जाकर पिटाई की।

वहीँ पुलिस के मुताबिक मामला दो पक्षों में विवाद का था जिसमें पुलिस पर आरोप है, सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर को दी गयी है जिसके पूर्ण होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

खबर मीडिया में सामने के आने बाद  भीम आर्मी के चीफ चन्द्रसेखर आज़ाद ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि  “उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिसवालों ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराने गए दलितों पर बेरहमी से हमला किया है। प्रदेश में रक्षक खुले तौर पर भक्षक का काम कर रहे हैं। सोए हुए समाज को जागना होगा। वर्ना हम ऐसे ही रोज रोज मारे जाते रहेंगे। दोषी पुलिस अधिकारियों को तत्काल अरेस्ट किया जाए।”

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago