बलिया डेस्क : बलिया में मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन के प्रयास से सरकारी योजनायें जन जन तक पहुच रही है इसमें कोई दो राय नहीं। अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों में एक निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार ने तमाम लाभकारी योजनाएं चला रखी हैं। लेकिन निःसंदेह उन योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में बहुत सारे लोग नहीं ले पा रहे हैं।
निर्माण श्रमिकों के चिकित्सा, उनके बच्चों के लिए शिक्षा, विवाह, कौशल विकास, गंभीर बीमारी में सहायता, पेंशन व आवास योजना, विकलांगता या मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसी कुल 17 योजनाएं संचालित हैं। जागरूकता के अभाव में अधिकांश निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण नहीं हुआ है, जिसकी वजह से इन योजनाओं का लाभ उनको नहीं मिल पा रहा है।
लेकिन, मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन का प्रयास है कि इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे, लोग पंजीकरण कराएं और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर लोगों तक इसका लाभ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने श्रम विभाग को कैंप लगाकर अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…