बलिया में सड़कों पर दिखे डीएम और एसपी, मजदूरों को बांटे खाने के पैकेट

बलिया डेस्क: 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान बलिया जिले में कोई भी गरीब-बेसहारा भूखा न सोए इसके पूरे इंतजाम किये गए हैं। यहाँ के डीएमएसपी ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है।

यहां के जिलाधिकारी डीएम श्रीहरि प्रताप शाही खुद उन गरीबों को खाना बांटते नजर आये जो दिहाड़ी पर काम करते हैं। उन्होंने उन लोगों को पानी की बोतलें और खाने का पैकेट दींया और उनका हाल जानकर उनसे बाहर न निकलने की मार्मिक अपील भी की।

इस दौरान उनके साथ बलिया के पुलिस अधीक्षक एसपी देवेंद्र नाथ समेत जिले के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे। गरीबों की मजबूरी समझ कर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी गरीब को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।

डीएम ने कहा कि हमारा प्रयास यही होगा कि सरकारी सहायता से या स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से हर निराश्रित तक सुविधाएं पहुचाएंगे। किसी को भी भूखा नहीं सोने देंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago