बलिया- रोहित सिंह का दावा, घर-घर भोजन पंहुचा रही युवा चेतना !

बलिया डेस्क: युवा चेतना के तत्वावधान में मालदेपुर पोखरा के समीप दलित बस्ती एवं हैबतपुर गाँव के दलित बस्ती में जरुरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया। ये दावा स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया है।

उन्होंने ने कहा कि भोजन के साथ मास्क का भी वितरण हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।युवा चेतना ही एकमात्र राजनीतिक संगठन है जिसने इस विपत्ति के समय में जनता का साथ दिया है।कोरोना महामारी के खिलाफ हम तत्पर्ता के साथ खड़े हैं।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम जनता के साथ खड़े हैं।

श्री सिंह ने कहा की जिस तरह डीएम,एसपी,पुलिसकर्मी,स्वास्थकर्मी एवं प्रेसकर्मी जनता के बीच कार्य कर रहे हैं उसी प्रकार विधायक,सांसद और मंत्री को जनता के बीच रहकर सेवा करना चाहिए था परंतु एसा उन्होंने ने नहीं किया।श्री सिंह ने कहा की लाकडाउन होने के पूर्व से ही हम कोरोना के ख़िलाफ संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।

श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना जनता के हर समस्या में तत्पर है हम प्रचार के लिए काम नहीं करते हैं।श्री सिंह ने कहा की जनप्रतिनिधि जो पैसा दे रहे हैं वो जनता का ही पैसा है और उसे भी देने में उनलोगों ने इतना देर कर दिया यह आश्चर्यजनक है।श्री सिंह ने कहा की दुःख के समय राजनीति नहीं सेवा होना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा की हम आजीवन जनता के लिए समर्पित हैं।इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,ओमप्रकाश राय,मोहन सिंह,बैजू राय,अजय ओझा,पीयूष सिंह,आलोक राय,नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago