बलिया में लव मैरिज के 3 महीने बाद दंपति ने की सुसाइड, पति ट्रेन से कटा, पत्नी ने लगाई फांसी

बलिया में शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही दंपति ने आत्महत्या कर ली। पति ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी तो वहीं पत्नी भी फांसी के फंदे पर झूल गई। इस हादसे से परिवार वाले सकते में हैं। पहले प्यार से शादी तक का सफर बड़े दुखद पड़ाव पर आकर खत्म हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना रेवती थाना क्षेत्र की है। यहां वार्ड नंबर 13 में 23 वर्षीय रितेश यादव और 22 वर्षीय नीतू सिंह रहते थे। दोनों की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। दोनों किराये के मकान में रह रहे थे। गुरुवार को जब मकान मालिक का बेटा किराया मांगने घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। महिला का शव फंदे पर झूलता मिला। वहीं युवक का शव रेवती थाना क्षेत्र के कुंआपीपर क्रासिंग और कोलनाला के मध्य युवक का शव रेल पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू दी।

रितेश की मां मीरा देवी ने बताया कि दुर्गा पूजा में हम लोग रितेश की शादी दूसरी जगह तय किए थे। लेकिन रितेश ने नीतू के साथ शादी कर लिया। पहले बलिया किराए का रूम लेकर उसमें नीतू को रख कर बाहर कमाने चला गया। कुछ दिन पहले फोन करके नीतू ने रितेश को बुलाया था। रेवती में पचरुखिया मार्ग के किनारे एक किराया का कमरा लेकर रहने लगे।

आसपास के लोगों ने बताया कि नीतू और रितेश के बीच आपसी विवाद कुछ दिनों से चल रहा था। गुरुवार सुबह रितेश, नीतू के साथ विवाद के बाद घर के बाहर निकल गया। बाद में पता चला कि रितेश ट्रेन की चपेट में आकर कट गया है और नीतू से आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago