Categories: बलिया

पूर्वांचल एक्सप्रेस पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर में घुसी कार, बेल्थरारोड निवासी 1 युवक की मौत, 3 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक कार तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बेल्थरारोड के अमित कुमार गुप्ता, शिवम कन्नौजिया, मनीष गुप्ता और राजन जायसवाल – 30 दिसंबर को नया वर्ष मनाने घर से निकलकर विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा पर गए थे। वे नैनीताल, नीम करौली बाबा और अन्य जगहों पर घूमने के बाद शुक्रवार को घर लौट रहे थे।

उनकी कार आजमगढ़ के पास छठियांव इलाके में पहुंची ही थी, तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक कंटेनर के पीछे घुस गई। कंटेनर कार को खींचते हुए काफी दूर तक ले गया, इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अमित कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटर से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को भी बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमित कुमार गुप्ता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अमित दो भाइयों में छोटा था। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि कार की गति तेज थी या अन्य कारणों से दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने हादसे से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago