डीएम साहब! भ्रष्ट हो गए हैं बैरिया के अधिकारी- विधायक सुरेंद्र सिंह

बैरिया में राजस्व निरीक्षक और बैरिया विधायक के भतीजे के बीच उत्पन्न विवाद में अब विधायक भी कूदते हुए नजर आ रहे हैं। वह लखनऊ से बैरिया जाते वक्त जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से मिल कर बैरिया तहसील के राजस्व निरीक्षक की कार्यशैली पर डीएम से वार्ता किए।

कहा कि बैरिया तहसील में कई अधिकारी पूरी तरह भ्रष्ट हो गए है। वे बिना रिश्वत के जनता का कोई भी काम नहीं करना चाह रहे हैं। भाजपा के काल में भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

मैं व्यक्तिगत तौर पर भी कई बार यह चेतावनी दे चुका हूं कि वे अपनी आदत सुधार लें। बैरिया विधान सभा में किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को नहीं रहने दिया जाएगा।

शिकायत किया कि बैरिया के राजस्व निरीक्षक मेरे भतीजे पर प्राथमिकी दर्ज कराएं हैं। वहीं राजस्व निरीक्षक खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है।

बता दें की राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मंगलवार की रात विधायक सुरेंद्र सिंह के भतीजा अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि चंद्रभूषण सिंह की ओर से भी राजस्व निरीक्षक पर रिश्वत मांगने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने आदि आरोपों के साथ तहरीर बैरिया पुलिस को दिया था। लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

बताया जाता है कि मंगलवार को चंद्रभूषण सिंह एक भाजपा कार्यकर्ता की जमीन की पैमाइश कराने का आग्रह करने राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचे थे। जहां लोगों में बातचीत के दौरान तल्खी बढ़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई लेकिन वहां उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

बाद में दोनों पक्षों द्वारा बैरिया थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। विधायक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा नहीं दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। इस बाबत एसएचओ गगनराज सिंह ने बताया कि चंद्रभूषण सिंह के तहरीर की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago