बलियाः कोरोनाकाल में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी ने महामारी के खिलाफ जंग में अपना अहम योगदान दिया तो वहीं पत्रकार, रक्तदाता और समाजसेवी भी जनता की सेवा में पीछे नहीं हटे। ऐसे में कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।
टाउन हॉल बापू भवन जीवन प्रताप फाउंडेशन कोरोना वायरस सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमें कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करते हुए उनका आभार जताया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य चिकित्साधिकारी व विशिष्ट अतिथि डॉ राम बाबू जी चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष, डॉक्टर ए. के गुप्ता पूर्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान कार्यक्रम संस्थापक ऋषभ गुप्ता ने सारे डॉक्टर, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी, पत्रकार रक्तदाता तथा अन्य लोग जिनका कोविड-19 वैश्विक महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका रहा। सभी को कोरोनावायरस की उपाधि से सम्मानित किया गया और उन्होंने सारे मुख्य अतिथियों को स्वागत अभिनंदन किया। अध्यक्ष कुमार हर्षित ने बताया कि हम लोग जनपद में रक्तदान की सेवा प्रतिदिन करते हैं और आगे भी करेंगे।
साथ ही हमारी संस्था जल्द ही शुरू करने जा रही है निशुल्क 21 एंबुलेंस की सेवा संयोजक अमरिन्दम चतुर्वेदी ने बताया कि हम लोग प्रतिदिन कोविड-19 का कैंप लगाकर प्रतिदिन टीकाकरण किया और और हर लोगों की संभवी मदद किया। इस दौरान अनुराग बरनवाल, नरेंद्र गुप्ता, अंशु चौबे, ऋषभ गुप्ता, पियूष सिंह, नरेंद्र ,बिट्टू, गौरव गुप्ता व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…