Categories: बलिया

बलिया में मिनी स्टेडियम बनने से पहले ही हो गया खेल, फंड डकार गए अधिकारी?

बलिया जिले के पंदह विकास खंड में एक गांव पड़ता है एकईल। पंदह विकास खंड के इस गांव में पिछले एक साल से मिली स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। स्टेडियम बनने के काम में वक्त इतना लग रहा है जैसे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया जा रहा हो। जमीनी स्थिति ये है कि स्टेडियम निर्माण के लिए अभी सिर्फ ईंट ही गिराया गया है। बाकि सारा काम ठप पड़ा है।

विकास खंड पंदह में शासन की ओर से एक मिनी स्टेडियम बनाने की अनुमति दी गई थी। इस काम के लिए शासन की ओर से साल 2020 में ही बत्तीस लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। लेकिन मिनी स्टेडियम के निर्माण के नाम पर महज ईंट गिराया गया है। बाकी सारा काम ठप पड़ा हुआ है। पंदह के खड़क यादव और संतोष श्रीवास्तव नाम के लोगों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बाद लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी के भी संज्ञान में यह मसला लाया था। मुख्य विकास अधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए गत 7 जुलाई, 2021 को ही खंड विकास अधिकारी पंदह को फौरी तौर पर काम शुरू किए जाने का निर्देश दिया था। लेकिन अब लगभग आधा नवंबर महीना बीत चुका है। इसके बावजूद मिनी स्टेडियम का काम शुरू नहीं हुआ है।

एकईल गांव के लोगों में इसे लेकर नाराजगी है। स्थानिय लोगों का कहना है कि एक साल पूरे होने को हैं लेकिन स्टेडियम का खांका तक जमीन पर नहीं दिख रहा है। सरकार की ओर से इस काम के लिए लगभग तीस लाख से ज्यादा का फंड भेजा गया था। लेकिन अब उस पैसे का कुछ अता-पता नहीं है। जिम्मेदार अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई है। लेकिन कागजों में इन शिकायतों पर कार्रवाई हो सकी है। आरोप लगाया जा रहा है कि अधिकारियों ने फंड गायब कर दिया है। जिसके चलते काम आगे नहीं बढ़ रहा है।

एकईल गांव में मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य में हो रही इस लेटलतीफी पर खंड विकास अधिकारी पंदह रमेश यादव का बयान मीडिया में छपा है। रमेश यादव ने कहा है कि यह पूरा प्रकरण उनके संज्ञान में है। मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। हालांकि खंड विकास अधिकारी ने यह नहीं बताया है कि अब तक मिनी स्टेडियम का काम क्यों रुका हुआ है?

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago