बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीके की पहली खेप जनवरी के पहले सप्ताह में आ जाएगी। इसकी जानकारी सीएमओ डा. जितेंद्र पाल ने मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे पहले वैक्सीन कोरोना योद्धाओं को लगाई जाएगी।
सीएमओ डा. जितेंद्र पाल ने बताया कि वैक्सीन तीन चरणों में लगेगी। पहले स्वास्थ्य कर्मचारी, दूसरे चरण में पुलिस, नगर निगम कर्मचारी और इमरजेंसी सेवाओं में लगे लोगों को वैक्सीन लगेगी। तीसरे चरण में सामान्य लोगों, विशेष कर 50 साल के अधिक उम्र के जिन्हें कोरोना से मिलती-जुलती समस्या है, उन्हें वैक्सीन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन आने से पहले हमारा विभाग स्वास्थ्य विभाग उसके रख-रखाव आदि की व्यवस्था में पूरी तरह से जुटा है। सबसे पहले जनपद के सरकारी और निजी क्षेत्र के 10319 स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने और उसके प्रबंधन को लेकर लगातार बैठक कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल, रेडियो डायग्नोसिस सेंटर, पैथोलॉजी, क्लीनिक, सीएचसी, पीएचसी, एसएन, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, आशा, एएनएम, चिकित्सक, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और विभागीय कार्य करने वाला स्टाफ शामिल है। इनके नाम, पिन कोड, पहचान पत्र, पता और मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य चल रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…