बिल्थरारोड डेस्क : बिल्थरारोड तहसील के बस स्टेशन गली में शनिवार को अचानक हुए शार्ट सर्किट से हड़कंप मच गया। गली में बिजली के नंगे तारों के बेतरतीब होने के कारण आये दिन यहाँ स्पार्किंग होती रहती है। जिसपर बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी खामोश ही रहते हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आये दिन बिजली के तार आपस में जलते हुए दिखाई देते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। नंगे तार आपस में लड़कर आगजनी का रूप ले रहे हैं।
शनिवार को दोपहर 12 बजे अचानक तार आपस में टकरा गये, जिससे भगदड़ मच गई। हालाँकि इसमें कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन आये दिन इस तरह के मामले होने के बाद दुकानदारों और रिहायशी लोगों में दहशत का माहोल है।
बस स्टेशन गली में शू शॉप चलाने वाले एक व्यापारी के मुताबिक गली से गुजरते समय लोग विद्युत स्पर्शाघात की आशंका को लेकर अक्सर सहमे रहते हैं। हालात से वाकिफ होने के बावजूद विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। वहीँ मोहल्लेवासियों का कहना है कि जर्जर तारों को शीघ्र सही नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
रिपोर्ट- निलेश मद्धेशिया
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…