बलिया : आवास आवंटन में बड़ा फर्जीवाड़ा, सचिव समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज !

बिल्थरा रोड डेस्क : बलिया के बिल्थरारोड में आवास आवंटन में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सीयर ब्लाक के तत्कालीन सचिव प्रमोद पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मुकदमें को सीयर बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह के लिखित तहरीर पर दर्ज किया गया है। इस बाद की पुष्टि उभांव इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने भी की है उन्होंने बताया कि बीडीओ के लिखित तहरीर पर धारा 409, 419, 420, 467 व 468 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

मामले में सीयर ब्लाक के तत्कालीन सचिव प्रमोद पांडेय के अलावा तपेश्वर, गुजेश्वर, नागेश्वर समेत 12 नामजद बताएं जा रहे है। उक्त फर्जीवाड़ा के मुख्य आरोपी सीयर ब्लाक के तत्कालीन सचिव प्रमोद पांडेय वर्तमान में नगरा ब्लाक पर कार्यरत है। मामला 2012-13 एवं 2014-15 के बीच हुए इंदिरा आवास आवंटन में भारी गड़बड़ी का बताया जा रहा है।

जिसे लेकर भीमपुरा थाना के शाहपुर टिटिहा गांव निवासी सिंहासन चैहान पिछले कई वर्ष से जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी के तहत सिंहासन चैहान ने उक्त मामले का खुलासा 2015 में ही किया था।

मामले में आरटीआई के तहत यह भी खुलासा हुआ कि उक्त फर्जीवाड़े में वैसे लोगों के नाम आवास आवंटन किया गया, जो आवास आवंटन के करीब एक दशक पहले ही मर चुके है। इसके लिए अधिकारियों ने बैंक को भी फर्जीवाड़ा में शामिल किया और फर्जी पहचानपत्र पर मरे हुए व्यक्तियों के नाम बैंक खाता भी खुआ और पैसा निकाल लिया गया है।

रिपोर्ट : निलेश मद्धेशिया

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago