Corona Update- आज बलिया में टूटे सारे रिकार्ड, 76 नए केस, 8 की ज़िंदगी चली गई

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना ने अबतक के सारे रिकार्ड तोड़ दिया है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबित जनपद में मंगलवार को 76 नये पॉजिटिव केस सामने आये। साथ ही 8 लोगों की ज़िंदगी इस बीमारी से चली गई।  जिसमें से तीन की मौ’त गोरखपुर, लखनऊ व वाराणसी में हुई है।   हालांकि इसके सापेक्ष 40 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जनपद में कोरोना मरीजों की कुल तादात 563 हो चुकी है, जबकि 319 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।  जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 239 बताई गई है।

 

कोरोना से ज़िंदगी खो चुके लोगों की लिस्ट-  बुधवार को दवा व्यापारी की मौत के साथ यहां कोरोना से जंग हारने वालों की संख्या संख्या आठ हो गयी है। जिला प्रशासन द्वारा 6 मृतको की सूची जारी की गई, जबकि दो मृतकों की लिस्ट पहले ही जारी हुई थी।  लिस्ट के मुताबिक विवेकानंद बर्नवाल पुत्र परमेश्वर प्रसाद बर्नवाल (38) निवासी वार्ड नंबर 7 रसड़ा की मौत 12 जुलाई को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। 15 जुलाई को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वही, कार्तिक अग्रवाल (27) पुत्र मकरध्वज अग्रवाल निवासी रसड़ा को 11 जुलाई को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उसी दिन इनकी मौत हो गई। उधर, विवेकानंद सिंह (54) निवासी सतनी सराय भृगु आश्रम (मूल निवासी रामपुर टिटिही) का सैंपल 10 जुलाई को लिया गया था। 11 जुलाई को उनके सीने के बाईं ओर दर्द, घबराहट तथा पसीना आया। घरवालों के अनुसार इनको दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। 14 जुलाई को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इधर, रिंकू गुप्ता (29) निवासी कृष्णा नगर 8 दिनों से बुखार, खांसी और जुखाम से पीड़ित थे। 6 जुलाई को इनका सैंपल लिया गया। सैंपलिंग के पश्चात इनके द्वारा अपने दोस्त की माताजी को रक्तदान किया गया। ज्ञात हुआ कि 12 जुलाई को इनकी मृत हो गई।
इन को किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था। यह घर पर ही थे। 13 जुलाई को बीएचयू से इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वही, अशोक वर्मा (60) पुत्र मुरारी मुरारी लाल वर्मा  निवासी चंद्रशेखर नगर, करीब 10 दिनों से टाइफाइड का इलाज करा रहे थे। 13 जुलाई को अचानक शाम परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय बलिया से इनको पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये वेंटीलेटर पर थे, जहां 15 जुलाई को इनकी मौत हो गई। वही, निर्मला देवी की मौत भी अन्य शहर में हुई है। बता दें कि इसके पहले मिड्ढ़ी तथा आवास विकास कालोनी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।
बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

6 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago