बलिया – बिजली विभाग के लापरवाही से बच्ची की ज़िन्दगी चली गई, सरकारी दावों की निकली हवा

बेलथरा डेस्क : बलिया में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से मंगलवार को एक 17 साल की बच्ची आरती कुमारी की जान चली गई. यह हादसा खेत में टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से हुआ. यह मामला शेखपुर जहिदापुर गांव है. खबर यह है कि बीते चार दिन से अवायां उपकेंद्र से जुड़ी नहर का विद्युत तार टूट कर खेत में गिरा पड़ा था. इसकी सूचना होने पर बिजली विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करने के बजाय रस्सी से घेरा बनाकर चल दिए. तार ऐसे ही पड़ा रहा. इस बीच घास काटने गयी बच्ची अनजाने में तार के चपेट में आ गयी और यह हादसा हो गया.

आरती के साथ साथ शिवानी नाम की बच्ची भी इस हादसे में झुलस गयी, जिसे बाद आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया. बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीँ अपनी बच्ची को झुलसा देख माँ बदहवास होकर वहीँ गिर पड़ी जिसकी वजह से उसे भी चोट लग गयी. बाद इसके पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. बहरहाल, मामला बढ़ता देख राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने बच्ची के घर वालों से मुलाकात की है और लापरवाही करने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने के साथ साथ आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है.

इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में आक्रोश और मातम छाया हुआ है एयर बिजली विभाग को लेकर लोगों में काफी नाराज़गी है. बता दें कि सरकार की तरफ से शहरी इलाकों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा. बिजली कटौती की समस्या बदस्तूर जारी है. टकरसन फीडर से जुड़े करीब दो दर्जन में गावों में तो बिजली सप्लाई बीते करीब दो महीने से ख़राब चल रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं. बलिया के लोग बिजली विभाग के ऐसे रवय्ये को लेकर काफी नाराज़ और निराश हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago