कोरोना मरीजों की मदद के लिए सामने आए नीरज शेखर, कहा – अगर ज़रूरत पड़ी तो केंद्र से करूंगा बात

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना का खतरा बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कोरोना से निपटने के लिए बनाए गए अस्पतालों में मरीजों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीज़ इसकी शिकायत प्रशासन से कर रहे हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही। कोरोना संकट से परेशान ऐसे ही लोगों की मदद के लिए अब बीजेपी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सामने आए हैं। नीरज शेखर ने कोरोना से जूझ रहे बलियावसियों को आश्वासन दिया है कि वो इस मामले में हसतक्षेप कर उनकी हर संभव मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में केंद्र की मदद कि ज़रूरत पड़ी तो वो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से बात कर लोगों की समस्या का निवारण करेंगे। उन्होंने ये बातें बलिया खबर से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि उनके पास कई दिनों से कोरोना से जूझ रहे लोगों के फोन आ रहे हैं। वो बड़ी उम्मीद से उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनकी इसी उम्मीद का सम्मान करते हुए वो बलिया के लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो डीएम और सीएमओ के संपर्क में हैं और लगातार स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि नीरज शेखर की छवि एक ऐसे नेता के रूप में है जो अपने लोगों की मदद के लिए हर स्थिति में तैयार रहता है। यही वजह है कि बलिया के लोग कोरोना संकट के समय में भी उनसे मदद की उम्मीद कर रहे हैं। बलिया के लोगों को उम्मीद है कि जब उनकी फरियाद कोई नहीं सुन रहा तब नीरज शेखर उनकी मदद के लिए आगे आएंगे। नीरज शेखर ने कहा कि वो इस बात का सम्मान करते हैं कि बलिया के लोग उन्हें इस काबिल समझते हैं और अपनी समस्या उनसे साझा करते हैं।

उन्होंने कहा कि वो लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए उनसे जो कुछ भी बन पड़ेगा, वो करेंगे। उन्होंने कहा कि वो एक जनप्रतिनिधि हैं, जनता के सुख – दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान उन्होंने जनता से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोग सोशल डिसटेंसिंग का सही से पालन करें और घर से बिना किसी ज़रूरी काम के ना निकलें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर निकाल रहे हैं वो मस्क लगाना ना भूलें

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago