बलिया डेस्क : बलिया में रविवार को 46 और नये कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 2327 पहुंच गई है।
जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने बताया कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 46 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 2327 संक्रमितों में से अभी तक 1216 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 24 की मृत्यु हो गई। जिले में अभी 1087 कोरोना एक्टिव है, जिनका इलाज जिले के एल-1 अस्पतालों में जारी है।
रविवार को मिले 46 कोरोना मरीजों में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के गंग किशोर के 10, सिकन्दरपुर में एक व मालदह में एक केस है। वही, पंदह ब्लाक के खेजुरी में तीन, मुरलीछपरा ब्लाक के कर्णछपरा में एक, मुरलीछपरा में एक, श्रीपतिपुर में एक, बांसडीह के खेवर में एक, खरौनी में एक, अमदौर में एक, बेलहरी के पोखरा में एक, बगही में एक, सीताकुंड में एक, प्रबोधपुर में तीन, चिलकहर में एक, सोहांव के महरेंव में एक, नगरा के सिकरहट्टा में एक, मनियर के बड़ागांव में दो, रसड़ा के कुरेम में एक, छितौनी में एक, बांसडीह में पांच (एक चार साल का बालक), रामपुर में एक, शहर के उमरगंज में एक, हरपुर में एक, सहतवार में एक मरीज मिले है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…